विधानसभा चुनाव मतदान: पुरूषों की अपेक्षा महिलाओं ने किया ज्यादा मतदान, 07 में 03 थर्ड जेंडर ने किया मताधिकार का उपयोग

बालाघाट. जिले में 17 नवंबर को सभी 06 विधानसभा में मतदान कराया गया. जिसमें नक्सल प्रभावित क्षेत्र बैहर, लांजी और परसवाड़ा में प्रातः 07 बजे से अपरान्ह तीन बजे तक एवं बालाघाट, वारासिवनी और कटंगी विधानसभा में प्रातः 07 बजे से सायंकाल 06 बजे तक मतदान कराया गया. जिसमें सबसे ज्यादा मतदान प्रतिशत महिला मतदाताओं 85. 59 प्रतिशत रहा तो पुरूष मतदाताओं का 84. 86 प्रतिशत मतदान रहा.  

बालाघाट जिला लिंगानुपात में पूरे प्रदेश में अव्वल जिला है, वहीं पुरूष और महिला मतदाता में भी पुरूषों की अपेक्षा महिला मतदाता ज्यादा है.   एक जानकारी के अनुसार जिले में  पुरूष मतदाता 6 लाख 66 हजार 537 मतइाता में 5 लाख 56 हजार 631 मतदाता कुल 84. 86 प्रतिशत और महिला मतदाता 6 लाख 78 हजार 232 मतदाता में 5 लाख 80 हजार 498 मतदाता कुल 85. 59 प्रतिशत मतदाता ने मतदान किया. जिसमें विधानसभावार में बैहर 108 में एक लाख 13 हजार 160 पुरूषो में 94 हजार 882 पुरूष-कुल 83. 85 प्रतिशत एवं महिला एक लाख 18 हजार 291 में एक लाख एक हजार 410 महिलाएं-कुल 85. 73 प्रतिशत,  लांजी 109 में एक लाख 24 हजार 804 पुरूष में एक लाख 03 हजार 821 पुरूष-कुल 83. 19 प्रतिशत एवं महिला में एक लाख 23 हजार 729 में एक लाख 6 हजार 179 महिला-कुल 85. 82 प्रतिशत महिला,  परसवाड़ा 110 में एक लाख 11 हजार 456 पुरूष में 95 हजार 534 पुरूष-कुल 85. 71 प्रतिशत, महिला एक लाख 14 हजार 91 महिला में 99 हजार 266 महिला-कुल 87. 01 प्रतिशत, बालाघाट 111 में एक लाख 15 हजार 295 पुरूष में 97 हजार 35 पुरूष-कुल 84. 16 प्रतिशत, महिला एक लाख 17 हजार 670 महिला कुल-83. 53 प्रतिशत, वारासिवनी 112 में पुरूष एक लाख एक हजार 229 में 86 हजार 520 पुरूष-कुल 85. 47 और महिला एक लाख 02 हजार 588 महिला-कुल 85. 20 प्रतिशत तथा कटंगी 113 में पुरूष एक लाख 593  में 87 हजार 839 पुरूष-कुल 87. 32 प्रतिशत और महिला एक लाख एक हजार 863-कुल 87 हजार 950 महिला-कुल 86. 34 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया.  

थर्ड जेंडर 07 मतदाता में 03 ने किया मतदान

जिले की बैहर, परसवाड़ा, बालाघाट और कटंगी में दो-दो और एक मतदाता मिलाकर कुल 07 थर्ड जेंडर मतदाता थे. जबकि लांजी और वारासिवनी में कोई थर्ड जेंडर मतदाता नहीं था. जिसमें 03 थर्ड जेंडर बालाघट में दो और परसवाड़ा में एक थर्ड जेंडर मतदाता ने मतदान किया.  


Web Title : ASSEMBLY ELECTIONS: MORE WOMEN CAST THEIR VOTES THAN MEN, 03 OUT OF 07 THIRD GENDER CAST THEIR VOTES