वारासिवनी से युवा विवेक पटेल होंगे कांग्रेस के प्रत्याशी, कांग्रेस की सूची जारी

बालाघाट. प्रदेश में विधानसभा के बिगुल बज गए है, प्रदेश में चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की सूची जारी करने में भले ही भाजपा आगे रही, लेकिन कांग्रेस ने उसे पीछे छोड़ दिया. 15 अक्टूबर को नवरात्र की एकम के दिन 144 विधानसभा सीटा में प्रत्याशियों की घोषणा के बाद नवरात्र की पंचमी को कांग्रेस ने अपनी दूसरी सूची जारी की. जिसमें जिले के वारासिवनी से कांग्रेस ने विवेक विक्की पटेल को प्रत्याशी बनाया है. पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष और पंवार जाति से आने वाले विवेक विक्की पटेल पर कांग्रेस ने भरोसा जताया है. यहां वे भाजपा के संभावित प्रत्याशी, कभी उनके नेता रहे प्रदीप जायसवाल के सामने होंगे.  

विगत लंबे समय से विवेक विक्की पटेल, यहां विधायक प्रदीप जायसवाल के कांग्रेस से अलग होने के बाद सक्रिय थे और वह लगातार उनके खिलाफत कर रहे है. वारासिवनी में विवेक विक्की पटेल को कांग्रेस प्रत्याशी बनाए जाने के बाद से क्षेत्र के कांग्रेसियो और समर्थको में खुशी का माहौल है.


Web Title : VIVEK PATEL TO BE CONGRESS CANDIDATE FROM WARASIVANI